Translate

रविवार, 15 सितंबर 2019

जनता से सीधे जुड़े कलेक्टर,बुनियादी समस्याओं का जान रहे हाल।

जनता से सीधे जुड़े कलेक्टर,बुनियादी समस्याओं का जान रहे हाल।


बच्चों के साथ भी ली सेल्फी।




ब्यूरो छतरपुर। छतरपुर जिले में आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम अंतर्गत ग्रामीणजनों की समस्याओं का शिविर के जरिए त्वरित निराकरण के उद्देश्य से आज राजनगर विकासखण्ड के ग्राम धबाढ स्थित शासकीय मा. विद्यालय में शिविर लगाया गया। 

बच्चों के संग कलेक्टर ने ली सेल्फी।

शिविर के दौरान स्कूली बच्चे कलेक्टर साहब के साथ में फोटो खिंचवाने की जिद करने लगे जिसके चलते कलेक्टर साहब स्वयं मंच से उतरकर बच्चों के बीच पहुंचे और बच्चों ने उनके साथ में सेल्फी ली उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें शिक्षा देने वाले शिक्षा का हृदय से सम्मान करना चाहिए क्योंकि वही हम हैं प्राथमिक शिक्षा देकर के मजबूत बनाता है।
शिविर के अवसर पर जिला कलेक्टर मोहित बुंदस व राजनगर विधायक कुंवर विक्रम सिंह नातीराजा  जिला पंचायत हिमांशु चंद्र से ग्रामीणों ने ग्रामीणों की समस्यायाये सुनी और बहुत सी  समस्याओं का मोके पर निराकरण भी किया गया, इस दौरान हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी किया गया।
शिविर में बताया गया कि किन्हीं कारण से समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर आवेदनों को सूचीबद्ध किया जाकर तत्काल समय-सीमा में निराकरण किया जाएगा।

कलेक्टर ने फसलों का निरीक्षण किया।

कलेक्टर और विधायक  के साथ जिला पंचायत  सीईओ  ने क्षेत्र में भ्रमण कर ग्रामीणों से चर्चा की और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दी, एवं कलेक्टर श्री बुंदस के द्वारा मऊ धाबाड़ सड़क का भी निरीक्षण किया और उस सड़क को शीघ्र ही दुरुस्त करवाने का आश्वासन दिया इसके बाद कलेक्टर किसानों की मांग पर किसानों की फसलों का निरीक्षण करने उनके खेतों पर पहुंचे जहां पर उड़ने पीली बोरदा डिपार्टमेंट एवं सोयाबीन की फसलों का निरीक्षण किया।
सूरजपुरा,मउ, घबाड़ में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं को जाना और शासकीय योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी दी इसके बाद वह स्कूल में पहुंचे जहां पर उन्होंने शाला का निरीक्षण किया कुछ स्कूली बच्चों ने अब तक साइकिल नहीं मिलने की शिकायत की। इस पर उन्होंने तत्काल बीआरसीसी को साइकिल वितरण कराने और छात्र-छात्राओं की अन्य समस्याओं का भी निदान कराने के निर्देश दिए। और ग्राम धबाड़ में हाई स्कूल खोले जाने की भी घोषणा की
इससे शिविर में जनपद सीईओ प्रतिपाल सिंह बागरी नायब तहसीलदार मेघेन्द्र बंधोपाध्याय, बिजली विभाग के डी  श्रीराम पांडे, मनोज उप संचालक कृषि प्रदीप चतुर्वेदी, प्रवीण नायक इंजीनियर, डॉक्टर पंकज रस्तोगी सहित ग्राम के सरपंच सचिव और ग्राम से आए भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे