Translate

रविवार, 29 सितंबर 2019

शांति समिति की बैठक हुई संपन्न।

शांति समिति की बैठक हुई संपन्न।


//प्रदीप विश्वकर्मा,रूपेश जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। नगर बक्सवाहा में शनिवार को निरीक्षक रामनाथ तिवारी के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।
जिस दौरान नगर के गड़मान्य नागरिकों की मौजूदगी रही।
श्री तिवारी ने चर्चा के दौरान बताया कि आगामी त्यौहार बड़े ही शांति पूर्ण ढंग से मनाया जाये तथा नगर में किसी असमाजिक तत्वों का प्रवेश ना हो,देर रात तक साउंड सिस्टम का उपयोग करके नियमों का उल्लंघन ना करें तो वही सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र साथी ने भी अपनी बात समक्ष रखते हुए कहा कि विभिन्न गतिविधियों के दौरान लाठी चलाने वाले व अन्य ऐसे करतब ना हो कि जो मानव अधिकार आयोग के द्वारा निर्धारित किये गये नियमों का उल्लंघन करते हो। तथा उनके आलावा नगर गौरव रिटायर्ड थाना प्रभारी श्री यादव जी ने भी सभी के सामने कानूनी जानकारी संबंधित बात अपनी कविता के माध्यम से रखी।
तथा इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों के अलावा नगर के अन्य प्रमुख लोगो की मौजूदगी रही।