Translate

बुधवार, 4 सितंबर 2019

विधायक का जन-दरबार,पटवारियों ने समझा बकवास।

विधायक का जन-दरबार,पटवारियों ने समझा बकवास।


विधायक ने जन चौपाल के जरिये किया समस्याओं का निराकरण।


//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। नगर घुवारा में लोगो की समस्याओं का समाधान करने के लिए जनपद पंचायत बड़ामलहरा के द्वारा जनता का दरबार लगाया जिससे लोगों की बुनियादी समस्याओं का समाधान हो सके
इस कार्यक्रम में विधायक कुंवर प्रधुम्य सिंह जी ,जनपद पंचायत बड़ामलहरा सीईओ अजय सिंह,  तथा तहसीलदार श्री त्रिलोक सिंह पोसाम के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
 जिसमें सभी विभागों के जैसे महिला बाल विकास, पुलिस विभाग, नगर परिषद घुवारा, वन विभाग, राजस्व विभाग, के साथ साथ सभी  अधिकारियों उपस्थित रहे तथा सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
इसमें कुछ समस्या का तुरंत समाधान किया गया इसमें पटवारियों से संबंधित कई शिकायत दर्ज कराई तथा उन पर तुरंत कार्यवाही की गई लोगों का कहना है कि सरकार में परिवर्तन करने के बाद भी कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। लेकिन कार्यक्रम का असर पटवारियों के लिए विशेष प्रभाव नहीं पड़ा क्योंकि कुछ पटवारियों को घर जाने की जल्दी में आवेदन की कोई सुध ही नहीं थी ।
ऐसा लगता है की पटवारियों को ना तो तहसीलदार महोदय का डर है या फिर कि बड़ी शक्ति का वरदान है की मेरा कुछ नही हो सकता तभी तो हल्का मे रहना तो दूर की बात है कार्यक्रम मै भी नही रुकते हैं।
अतः इस कार्यक्रम में विशेष भूमिका कॉग्रेस कमेटी घुवारा ने अपना विशेष सहयोग किया।