छतरपुर। दीवार ढ़हने से मासूम की मौत,मां घायल।
//अक्षय जैन//
भगवा(छतरपुर)। भगवा थाना क्षेत्र के पुरपट्टी ग्राम पंचायत के बड़ेलनखेरा नामक माजरा टोला में भारी बारिश के चलते आज सुबह 7 बजे गयादीन यादव के घर की दीवाल गिर गई।जब गिरी दीवाल देखने रामकुंवर यादव और बच्चा सत्यम यादव आया तो दीवाल का एक मलवा उनके ऊपर गिरा जिससे माँ गम्भीर रुप से घायल हो गई और समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ा मलहरा से जिला अस्पताल छतरपुर के लिए रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाते हुए मृतक 4 वर्षीय सत्यम दुबे की दर्दनाक मौत हो गई जिसमें 5 नग भैसे गम्भीर रूपः से घ्याल है जिनका इलाज जारी है घटना के कुछ समय बीत जाने के बाद घुवारा तहसीलदार भी मौके पर पहुँचे ओर मुआयना करके चले गए।