Translate

गुरुवार, 26 सितंबर 2019

अध्ययनरत छात्रों को नि:शुल्क गणवेश राशि हुई जारी।

अध्ययनरत छात्रों को नि:शुल्क गणवेश राशि हुई जारी।

//नरेंद्र अहिरवार, खिलान पटेल//

दमोह। निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के स्थान पर स्थापित उपनियम अनुसार राज्य सरकार अथवा स्थानीय प्राधिकार द्वारा स्थापित और उसके स्वामित्व या नियंत्रित स्कूलों में अध्ययनरत समस्त बच्चों को निःशुल्क गणवेश उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है।
       जिला परियोजना समन्वयक शासकीय शालाओं में अध्ययनरत समस्त बालक-बालिकाओं के लिए वर्तमान शैक्षिणिक सत्र 2019-20 में निःशुल्क गणवेश वितरण योजना अंतर्गत समस्त शासकीय शालाओं के बैंक खातों में गणवेश की राशि जारी की गयी है, जो कि प्रति छात्र 600 रूपये (दो जोड़ी गणवेश हेतु) के मान से संबंधित शालाओं के शाला प्रबंध समितियों के खातों में जमा की गयी है। शाला के प्रधानाध्यापकों द्वारा बच्चों अथवा उनके अभिभावकों के खातों में जमा करायी जा रही है।
       इसी संबंध में कलेक्टर तरूण राठी द्वारा लीड बैंक प्रबंधक को पत्र के माध्यम से निर्देशित किया गया है, कि समस्त बैंक शाखाऐं, खाता धारक बच्चों अथवा उनके अभिभावकों द्वारा आहरित की जानी वाली गणवेश की राशि जीरो बैलेंस पर आहरित करें एवं इसमें से किसी भी तरह का क्लीयरेंस चार्ज आदि भी नहीं काटा जावे, ताकि बच्चों को शतप्रतिशत राशि प्राप्त हो सके।