पुलिस ने स्थायी वारंटी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
ATM बदलकर लोगो के खाते से निकाल लेते थे रुपये।
मातगुवां(छतरपुर)। मातगुवां थाना प्रभारी टीकाराम कुर्मी ने बताया कि आरोपी सोमकमल सोनी पिता वंशीधर सोनी उम्र 22 वर्ष ग्राम बङागांव थाना देवेन्द्रनगर जिला पन्ना ने अपने साथी लखन प्रताप सिंह निवासी ग्राम मकरी कोठर थाना देवेन्द्रनगर जिला पन्ना के साथ मिलकर 3 अगस्त 2018 को बिजावर रोड मातगुवां मे स्थित एसबीआई एटीएम से मलखान सिंह बुन्देला निवासी मातगुवां का एटीएम कार्ड बदलकर 96000 रुपये निकाल लिए थे । आरोपी लखन प्रताप सिंह को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था एवं दूसरा आरोपी सोमकमल सोनी घटना के बाद से फरार था।जिसका स्थायी वारंट न्यायालय द्वारा जारी किया गया था।
पुलिस ने दूसरे आरोपी सोमकमल सोनी भी गिरफ्तार कर लिया है।
उक्त कार्यवाही मे मातगुवां थाना प्रभारी टीकाराम कुर्मी, एएस आई राजेश दि्वेदी,प्रधान आरक्षक राम प्रकाश रावत,आरक्षक रमाकांत की भूमिका रही।