भाजपा के छात्र नेताओं ने कांग्रेस विधायक को सौपा कपड़े का थैला।
ABVP का प्लास्टिक मुक्त अभियान।
//नरेंद्र अहिरवार//
ब्यूरो दमोह। महात्मा गांधी जी के 150 वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आयाम (SFD )(स्टूडेंट फ़ॉर डेवलपमेंट)द्वारा प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया जिला एसएफ डी प्रमुख नीलेश राठौर ने बताया कि प्रदूषण से मुक्ति पाने प्लास्टिक मुक्त अभियान ज्ञानचंद श्रीवास्तव स्नाकोत्तर महाविद्यालय में चलाया गया ओर सभी शिक्षको व छात्रों को प्लास्टिक मुक्त भारत प्लास्टिक मुक्त दमोह का संदेश देकर प्लास्टिक का बहिष्कार कर कपड़े की थैली देकर उसका उपयोग करने का आग्रह किया व तीनगुल्ली से ,किल्लाई नाके तक की सभी किराना दुकान, फल, सब्जी, दवाई व अन्य दुकानदारो को थैली देकर आग्रह किया की प्लास्टिक की थैली का बहिष्कार कर कपड़े के थैले का प्रयोग करे ओर पर्यावरण को स्वच्छ रखे।जिसमे प्रमुख रूप से उपस्थित जिला संघठन मंत्री अविनाश गुप्ता ,जिला मीडिया प्रभारी आकाश राठौर,जिला एसएफएस प्रमुख रत्नेश रजक ,नगर एसएफ डी प्रमुख शिवम नामदेव, उपाध्यक्ष सौरभ राही, छात्रा प्रमुख उज़्मा नाज ,उपाध्यक्ष आयुषी सेन,मेघा सोनी,सहमंत्री देवेंद्र पटैल रघुकुल पटैल आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
● हमसे जुड़ने तथा विज्ञापन के लिए संपर्क- कार्यालय बुंदेलखंड प्रजेंट न्यूज, मेला ग्राउंड डाकखाना रोड छतरपुर, मोबाइल 7247230761