Translate

शनिवार, 5 अक्टूबर 2019

छात्रावास की 39 छात्राओं की बिगड़ी हालात,जिला चिकित्सालय में इलाज।

छात्रावास की 39 छात्राओं की बिगड़ी हालात,जिला चिकित्सालय में इलाज।


//नरेंद्र अहिरवार//

दमोह (टौरी)। शहर में यह पहला मामला नहीं है कि जब इस तरह फूड पॉयजन की वजह से अपने घरों से मजबूरन बस छात्रावासों में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्थाओं में स्थानीय रसोइए व वार्डन की मिली भगत से खाने के मेन्यू के आधार पर भोजन ना दिए जाने के साथ - साथ छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ किया जा रहा हैं। जिसकी प्रशासन के लिए जरा भी भनक नहीं हैं, यही कारण है कि आज कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय टोरी जिला दमोह में निवासरत तीर 3 दर्जन से अधिक छात्राओं की दूषित सब्जी रोटी खाने से उल्टी दस्त लगने लगे साथ ही विभिन्न छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें तत्काल तीन 108 एम्बुलेंस की सहायता से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक छात्रावास में  कुल 139 छात्राएं हैं, जिनमें 39 छात्राओं की तबीयत बिगड़ने पर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, तीसरी 108 में कृष्णा, कल्याण, आरती, लक्ष्मी, सीता, सुनीता, पूजा, सजनी, राजकुमारी, जानकी रानू, सावित्री नन्ही को भर्ती किया गया है, जिनका इलाज सिविल सर्जन के नेतृत्व में डॉक्टर एनके पटैल, डॉ सुधा राय, डॉक्टर सूर्यवंशी, डॉ दिवाकर पटेल सहित अन्य डॉक्टर टीम जिला अस्पताल की टीम सभी का इलाज कर रही है। एसडीएम रवींद्र चौकसे भी जिला अस्पताल पहुंचे थे जिन्होंने छात्रों से उनका हाल जानने पहुंचे। साथ ही घटना के बाद पुलिस प्रशासनिक अधिकारि भी घटना के दौरान मौजूद रहे।


● हमसे जुड़ने तथा विज्ञापन के लिए संपर्क- कार्यालय बुंदेलखंड प्रजेंट न्यूज, मेला ग्राउंड डाकखाना रोड छतरपुर, मोबाइल 7247230761