पुलिस को मिली सफलता: सक्रिय चोर-गिरोह को दबोचा।
//नरेेन्द्र अहिरवार,खिलान पटेल//
हिंडोरिया(दमोह)। विगत कुछ समय से हिडोरिया मे हो रही चोरियां की शिकायत को देखते हुए हिडोरिया थाना प्रभारी सतेन्द्र सिह राजपूत व स्टाफ के द्वारा चोरी करने वाले आरोपियों को पकडा जिनसे पूछताछ करने पर पता चला कि हिडोरिया से तीन मोटरसाइकिल,हटा से चार मोटरसाइकिल,हिडोरिया से नौ बोरा चना,बिजली विभाग से चोरी हुआ कंप्यूटर आदि सभी चोरी करना कबूल किया करीब 2.50 लाख रूपये की चोरी पकडने मे हिडोरिया पुलिस को सफलता मिली।इस तरह की कार्यवाही से आज समूचे हिडोरिया नगर मे पुलिस को मिली सफलता की सभी जगह तारीफ की जा रही है।