Translate

शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2019

माता की महाआरती में भक्तों से पटा पंडाल।

माता की महाआरती में भक्तों से पटा पंडाल।


  //गगन सेन//       

पथरिया(दमोह)।  शारदेय नवरात्र पर्व के चलते नगर में जगह-जगह धार्मिक आयोजित किए जा रहे हैं। नगर में कई स्थानों पर देवी प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। भक्त सुबह से ही मां की आराधना में कर रहे हैं। वहीं शाम को विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
इसी तरह शारदेय नवरात्र के पांचवें दिन स्थानीय बड़ी खेर माता मंदिर में गुरूवार को शाम सात बजे महाआरती संपन्न हुई। जिसमें भक्तों द्वारा एक हजार आठ दीपक जलाए गए। बड़ी खेर माता मंदिर में महाआरती में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। महाआरती में नगर के गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए। जिसमें मुख्य रूप से पथरिया विधायक रामबाई/गोविंद सिंह परिहार, गौरव पटेल, कृष्ण/लक्षमण सिंह, थाना प्रभारी आरपी कुसमाकर सहित पूरा स्टॉफ महाआरती में शामिल हुआ।