डॉक्टरो पर बरसे कलेक्टर,जिला अस्पताल में व्यवस्थाओ का लिया जायजा।
छतरपुर | कलेक्टर मोहित बुंदस ने गुरुवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर चिकित्सकों को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।
उन्होंने अस्पताल में मौजूद मशीनों का बेहतर संचालन सुनिश्चित् कराने सहित लिफ्ट, माड्यूलर किचन और ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था दुरूस्त कराने के लिए भी कहा।
कलेक्टर ने एनसीडी अभियान में मरीजों के चिन्हांकन कार्य में लापरवाही बरतने पर नाराजगी जताई और समय-सीमा में शत-प्रतिशत मरीजों को चिन्हांकित कर लाभांवित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में साफ-सफाई और मरीजों को मिलने वाली सभी सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने वार्ड में पहुंचकर मरीजों का हालचाल भी जाना।