छतरपुर। चलती हुई कार में लगी आग।
//जसवंत सिंह यादव//
बिजावर(छतरपुर)। आज सुबह करीब छ: बजे थाना बिजावर अंतर्गत चलती कार में आग लग गई।जानकारी के अनुसार आग लगने का यह हादसा बिजावर से सटई की ओर जा रही नंदगांये बटन(सटई) निवासी राजेश प्रजापति पिता छोटेलाल प्रजापति की नैनो कार में हुआ।
तथा यह घटना थाना क्षेत्र के बगा नाले के पास की बताई जा रही है।
जिस दौरान गनीमत यह रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकाल लिये गये है।
जहां अभी मौके पर 100 डायल पुलिस और फायर बिग्रेड पहुंच चुकी हैं।