Translate

मंगलवार, 29 अक्टूबर 2019

शहीदों के नाम बांटे दिये।

शहीदों के नाम बांटे दिये।


//अरबाज खान//

राजनगर(छतरपुर)। भारतवर्ष में मनाए जाने वाले सभी त्यौहारों में दीपावली का सामाजिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से अत्यधिक महत्त्व है, समाज को एक नई चेतना से जगाते हुए राजनगर के युवा समूह ने सतेंद्र दुबे के सुझाव पर बाजार के सभी छोटे, बड़े दुकानदारो को दीपदान कर उनसे घर मे शहीदों के नाम का एक दीप अवश्य जलाने के लिए आग्रह किया और मिठाई बांटते हुए सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
युवा समूह में सतेंद्र दुबे,युबा पत्रकार अरबाज खान , लकी सोनी, संजय अवस्थी, शनि ओमरे, हर्ष सोनी, अदित्य द्विवेदी,इखलाख खान उपस्थित रहे।