कृषि-उपज मंडी में किसानों से खुली लूट।
//गगन सेन//
पथरिया(दमोह)। तहसील मंडी जिला दमोह में किसानों से खुली लूट हो रही हैं।शुक्रवार को भारतीय किसान संघ तहसील पथरिया द्वारा कृषि मंडी पथरिया में मंडी सचिव को ज्ञापन सौंपा गया।
और मंडी का निरीक्षण किया किसानों की तुलाई के बारे में जानकारी ली गई तो किसानों से मुद्दत के साथ किसान अपनी फसल भी प्रति कुंटल पर 1 किलो ज्यादा तोली जा रही है।
कृषि मंडी में हो रही अव्यवस्थाओं एवं नगद भुगतान पर 2% मुद्दत काटते हैं व्यापारी किसानों से खुली लूट करते हैं कृषि उपज मंडी पथरिया में किसानों के साथ व्यापारियों द्वारा नगद भुगतान पर 2% मुद्दत काटी जा रही है जिससे समस्त किसानों को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है एवं मंडी में शाम होते ही अंधेरा हो जाता है क्योंकि मंडी में लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है और किसानों को पीने को पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं है ,कि जो भी व्यापारी मुद्दत के नाम पर लूट कर रहे हैं उनका खरीदी लाइसेंस रद्द कराने एवं मंडी में समस्त व्यवस्थाओं को पूरा कराने की कृपा करें व्यापारियों द्वारा भुगतान पर्ची पर एक या दो छेद कर दिए जाते हैं और उससे व्यापारी द्वारा चिन्हित किया जाता है कि किसान की मुद्दत एक परसेंट काटना है या दो परसेंट काटना है एवं व्यापारियों द्वारा तुलाई मशीन में भी बहुत बड़ी लूट की जा रही है एक कुंटल पर किसान का 1 किलो फसल कि ज्यादा लिया जा रहा है किसानों को जानकारी ही नहीं होती की तुलाई मशीन में व्यापारियों द्वारा इस प्रकार का धोखा किसानों के साथ किया जा रहा है अतिवृष्टि के कारण वैसे भी किसान बहुत परेशान है और इसके अलावा व्यापारियों द्वारा किसानों को छला जा रहा है । भारतीय किसान संघ से पदाधिकारियों की उपस्थिति रही ,हेमंत पटेल तहसील अध्यक्ष, राजेश पटेल नगर अध्यक्ष ,गजेंद्र जी, तीरथ जी, वीरेंद्र जी, विश्वनाथ जी, मुकेश जी, संभाग प्रचार प्रमुख राममिलन पटेल जी, विजय साहू जी, राजकुमार अहिरवाल जी, लोकेश जैन,एवं अन्य किसानों की उपस्थित रहीं ।