Translate

शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2019

खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच,व लिए जा रहे नमूने के सैम्पल।

खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच,व लिए जा रहे नमूने के सैम्पल।



//नरेंद्र अहिरवार//

ब्यूरो दमोह। कलेक्टर,दमोह तरुण राठी एवं डी0ओ0 खाद्य सुरक्षा प्रशासन डॉ0आर0के0बजाज के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारी,दमोह राकेश अहिरवाल,प्रीति राय एवं माधवी बुधौलिया ने दमोह शहर,हटा एवं पथरिया में अलग-अलग स्थानों पर निरीक्षण कार्यवाही करते हुए सोन पपड़ी, नमकीन,मगज के लड्डू,बेसन के लड्डू, मखाने,चॉकलेट सेलिब्रेशन पैक,आलू भुजिया,गाय का घी,आयोडीन नमक के नमूनें जांच हेतु लिए हैं। दीपावली पर्व में दमोह जिले के उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित मिठाईयां, नमकीन एवं अन्य खाद्य सामग्री उपयोग हेतु मिल सके इस हेतु दमोह शहर, हटा एवं पथरिया की विभिन्न मिष्ठान एवं किराना दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया है। दमोह में निरीक्षण की कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश अहिरवाल ने टंडन बगीचा,दमोह स्तिथ अभिनय ट्रेडर्स की थोक दुकान का निरीक्षण किया। मौके पर विक्रय हो रहे बीका जी ब्रांड सोन पपड़ी का नमूना जांच हेतु लिया गया है। इसी तरह स्टेशन चौराहा,दमोह स्तिथ राजेश किराना स्टोर्स से टाटा ब्रांड आयोडीन नमक का नमूना जांच हेतु लिया है। राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश सरकार के आदेशानुसार दिनाँक 24 अक्टूबर 2019 से 31 अक्टूबर के मध्य संपूर्ण मध्यप्रदेश से आयोडीन नमक के नमूनें जांच हेतु लिए जाने हैं। उक्त आदेश के परिपालन में दमोह जिले से आयोडीन नमक के नमूनें संग्रहण की कार्यवाही प्रारंभ की गई है। इसी तारतम्य में प्रीति राय खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने हटा के बड़ा बाज़ार स्तिथ मिष्ठान/किराना दुकानों से चॉकलेट सेलिब्रेशन पैक, आलू भुजिया एवं गाय का घी का नमूना जांच हेतु लिया है। इसी तरह माधवी बुधौलिया खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने संजय चौराहा,बस स्टैंड एवं रजवांस चौराहा,पथरिया स्तिथ मिष्ठान एवं किराना दुकानों से सोन पपड़ी,नमकीन,मगज के लड्डू, बेसन के लड्डू एवं मखाने के नमूनें जांच हेतु लिए है। इन खाद्य पदार्थों के नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर इस संबंध में नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग ने समस्त उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पैक्ड खाद्य सामग्री को खरीदते समय उसके लेबल पर बैच नंबर, पैकिंग डेट,बेस्ट बिफोर डेट, एफ0एस0एस0ए0आई0 लाइसेंस नंबर जरूर देखें एवं जांच परख ही खाद्य सामग्री का क्रय करें। खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।