Translate

शनिवार, 5 अक्टूबर 2019

विश्व-पर्यटन नगरी में भक्तों का लगा तांता।

विश्व-पर्यटन नगरी में भक्तों का लगा तांता।


विशाल चुनरी यात्रा का हुआ आयोजन।

//अरबाज खान//

खजुराहो(छतरपुर)। विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो में कांग्रेस के युवा नेता गौरव सिंह बघेल के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों के साथ, भगवान मतंगेश्वर से बगराजन माता तक की एक लंबी विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई l
यह चुनरी यात्रा मतंगेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार से निकलते हुए बस्ती चौराहा तथा अंदर पुरानी बस्ती के मार्ग होते हुए घंटाई मंदिर, दुल्हादेव देव चौराहा ,जटकरा से होते हुए बगराजन माता मंदिर तक पहुंची, इस यात्रा में युवा नेताओं के अलावा मातृशक्ति भी बड़ी संख्या में साथ दिखाई दी, कार्यक्रम का समापन बगराजन माता मंदिर में चुनरी भेंट कर भंडारे के साथ संपन्न हुई।
कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए गौरव सिंह बघेल ने कहा कि यह यात्रा पूरी तरह धार्मिक थी इसे राजनीतिक दृष्टिकोण से जोड़कर न देखा जाए, तथा इस आयोजन को आने वाले वर्षों में भी अनवरत जारी रखा जाएगा, वही नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कविता सिंह ने कहा की बगराजन माता का यह मंदिर नगर के लिए बहुत बड़ी आस्था का केंद्र है, माता रानी नगर वासियों को सुखी और संपन्न रखें हम यही कामना करते हैं l
 इस अवसर पर गौरव सिंह बघेल के अलावा नगर परिषद खजुराहो की अध्यक्ष श्रीमती कविता सिंह तथा सिद्धार्थ सिंह बुंदेला विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

गौरव सिंह बघेल(चुनरी यात्रा आयोजक)


कविता सिंह(नगर परिषद अध्यक्ष खजुराहो)