Translate

शनिवार, 5 अक्टूबर 2019

धू्म्रपान निषेध मुहिम में आगे आये स्कूली बच्चे।

धू्म्रपान निषेध मुहिम में आगे आये स्कूली बच्चे।


//मनीष सम्राट,विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। नशामुक्त अभियान के तहत लोगों को जागृत करने के लिए समाज सेविका भागवती अहिरवार ने हाई स्कूल घुवारा में महात्मा गांधी जी की याद में कार्यक्रम का आयोजन किया तथा जिसका संचालन श्री एस ,के, खरे शिक्षक के द्वारा किया  गया जिसमें विधालय के सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
सर्वप्रथम महात्मा गांधी की फोटो पर अतिथियों के द्वारा तिलक माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा इसके बाद अतिथि गण का स्वागत किया तथा एक एक कर सभी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि की याद में इनकी जीवन शैली के आधार पर नशा से दूर रहने के लिए अनेक प्रकार की उदाहरण प्रस्तुत किय ।
इसके साथ स्कूली बच्चों ने विषन के कारण तथा दुष्प्रभाव के बारे में लोगों को जागरूक किया तथा बताया की नशा नाष का कारण है इससे लोगों की जिंदगी समाप्त हो जाती हैं। इसमें बारी बारी पर अनेक छात्रों ने अपनी प्रस्तुति दी तथा समापन के उपरांत समाजसेवी श्री मति भागवती अहिरवार के द्वारा इस कार्यक्रम में आने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया इसके उपरांत नशा के बारे में लोगों को बताया की नशा स्वास्थ्य पर किस प्रकार अपना असर दिखाता है बताया गया कि नशा से परिवार में अनेक विशंगतिया पैदा होती है जिससे उस समाज में कोई सम्मान नहीं मिलता है साथ ही मौत के करीब जाते हुये नजर आते हैं ।
बच्चों को बताया की यदि जीवन में आगे बढ़ना है तो नशा से दूर रहना है यदि यह आपने जीवन में नाश का कारण बन जायेगा इस के साथ समाज में  नारी के शोषण के बारे मे बताया कि आज के समय में इसका कारण भी नशा है।
इसके बाद कार्यक्रम के अंत में शील माला के साथ बच्चो तथा बुजुर्गों का सम्मान किया गया तथा इस कार्यक्रम में शामिल होने वालों सभी लोगों का आभार व्यक्त किया तथा कहा गया कि हमें इसी तरह सभी कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए अनुरोध किया।
इस कार्यक्रम में विधालय की प्रभारी अल्का जैन , श्री एस.के.खरे, श्री जी.सिंह, श्री मुन्ना लाल शिक्षक ,गेदाबाई, रामाबाई के साथ स्कूल के सभी बच्चों भाग लिया।