जहां मन हो खुद डालो सड़क।
जिम्मेदारों ने मूंदी आंखें,नगर वासी परेशान।
//प्रदीप विश्वकर्मा, रूपेश जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। नगर में नल जल योजना के नाम पर खोदी गई सड़कें अब भी पूर्ण रूप से करीब 70 फ़ीसदी गड्ढों में तब्दील नजर आती हैं।गौरतलब है कि विगत वर्षों पहले नगर की सीसी सड़कों को नगर में जल सप्लाई के लिए डाली जाने वाली पाइप लाइन के नाम खोदा गया था जो अब गड्ढों की बलि चढ़ चुकी है।
विगत दो वर्षो से टूट पड़ी सड़के अब भी दिक्कत का सबब नजर आती है।
पिछले दिनों पहले बरसात के मौसम में हालात और भी नाजुक हो चले थे लेकिन जिम्मेदारों को आखिर इसकी परवाह कहां है टूटी सड़कों पर वाहनों का चलना आज भी दूभर बना हुआ है अतः विगत दो वर्षों से गुजर-बसर कर रही परेशान जनता का गुस्सा अब भी साफ रूप में देखा जाता है।
सर्वाधिक चिंताजनक बात तो यह भी है कि सामान्य रूप से नगर पेयजल समस्या से हमेशा ही जूझता रहा है जिसके निदान के लिए नलजल योजना सौगात स्वरूप शुरू की गई लेकिन उसका कार्य भी अधर मे लटका होने से खासी दिक्कतो का खामियाजा अब तक नगर की जनता को भुगतना पड़ रहा है।