Translate

रविवार, 6 अक्टूबर 2019

शांति पूर्ण ढंग से मनाया जाये दशहरा,शांति समिति की बैठक हुई संपन्न।

शांति पूर्ण ढंग से मनाया जाये दशहरा,शांति समिति की बैठक संपन्न।


//अमित जैन,शोभित जैन//

बम्होरी(छतरपुर)। जिला पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह के निर्देश तथा बक्सवाहा थाना प्रभारी रामनाथ तिवारी के आदेशानुसार थाना अंतर्गत पुलिस चौकी बम्होरी में विगत रविवार को चौकी प्रभारी आर के बघेल के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
जिस दौरान नगर के गड़मान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।
श्री बघेल ने लोगों से चर्चा के दौरान कहा कि मौजूदा त्यौहार बड़े ही शांति पूर्ण ढंग से मनाया जाये तथा नगर में किसी असमाजिक तत्वों का प्रवेश ना हो एवं देर रात तक साउंड/स्पीकर सिस्टम का उपयोग करके नियमों का उल्लंघन ना करें।
एव इसके विभिन्न विषयों पर सहमति पूर्ण चर्चा हुई जिसमें निश्चित किया गया कि समस्त देवी मूर्तियों को गुगवारा तालाब में विर्सजन किया जायेगा जिसमे तालाब पर लाइट व्यवस्था गुगवारा सरपंच द्वारा करवायी जाएगी।
तथा विर्सजन का अंतिम समय रात्रि आठ बजे तक होगा और प्रतिमा विर्सजन के लिए वयस्क उम्र कम से कम 18 वर्ष के युवक ही तालाब के समीप जा सकेंगे।
आयोजित की गई शांति समिति की बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों,मीडियाकर्मियों के अलावा नगर के अन्य प्रमुख लोगो की मौजूदगी रही।