भगवान राम की निकाली गई जीवंत झांकी।
//नरेंद्र अहिरवार//
दमोह। शहर में चहु-ओंर माता जगतजन्नी के महापर्व नवरात्रे को लेकर देश और दुनिया के साथ साथ दमोह में भी भक्ति मय माहौल बना हुआ हैं। साथ ही दुर्गा अष्टमी के दिन पारंपरिक तरीके से निकले जाने वाला रामदल भी इस बार अपने ऐतिहासिक स्वरूप में निकाला गया जिसका प्रमुख रूप से निकाले जाने वाले रामदल में विभिन्न अखाड़ों के उस्तादों के साथ साथ अखाड़ा में अपने हुनर दिखाने वाले विभिन्न युवा अपने अपने अखाड़ों को लेकर शिवाजी पार्क पहुंचे। विभिन्न अखाड़ों के एकत्री करण के बाद पारंपरिक स्वरूप में अस्त्र शस्त्र व गाजे बाजे के साथ रामदल निकला।इस बार रामदल में खास बात यह रही कि वर्षों से चली आ रही रामदल की परंपरा में कुछ वर्षों से प्रशासन ने शस्त्र प्रदर्शन पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद इस बार हुई शांति समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि अवैधानिक शस्त्र व आर्म एक्ट के तहत आने वाले शस्त्रों को प्रतिबंधित किया गया। जिसे मानते हुए पुनः एक बार हर्षोल्लास के साथ पारंपरिक शास्त्रों का प्रदर्शन अखाड़ा के उस्तादों व अनुभवी युवाओं के द्वारा विभिन्न स्थलों पर किया गया।
रामदल में शहर के प्रमुख देवी पंडालों के अखाड़ा उस्ताद अपने अपने अखाड़ों को लेकर शिवाजी पार्क पहुंचे और भव्य जुलूस के साथ शहर के मुख्य मार्ग घंटाघर से बैंक चौराहा, राय चौराहा, पुराना थाना, ज्वाला माई चौराहा, गाड़ी मुहल्ला, पठानी मुहल्ला, गौरीशंकर तिगद्दा, महाकाली चौक, घंटाघर से होते हुए श्री राम जी सेवा समिति के द्वारा मोर्गंज गल्ला मंडी स्थित श्री राम मंदिर पहुंची। पूरे राम में श्री राम, लक्ष्मण एवं माता सीता की जीवंत झांकी आकर्षण का केंद्र रही। जिनका दमोह विधायक राहुल सिंह ने पारंपरिक स्वरूप में स्वागत करते हुए। रामदल का प्रस्थान किया गया। जहां मुख्य रूप से विभिन्न चौराहों व जगह जीवंत झांकी का पुष्प वर्षा के साथ माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। श्री राम मंदिर में पहुंचने के बाद भगवान राम की जीवंत झांकी मंदिर में रुकेगी व आज पारंपरिक तरीके से नवरात्रि के नवमदिवस राम नवमी असत्य पर सत्य का पर्व पर आज स्थानीय तहसील ग्राउंड पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य रावण का पारंपरिक तरीके से दहन किया जाएगा।

