निगम महापौर,नपा अध्यक्ष और परिषद मे अध्यक्ष की चुनाव प्रणाली बदलकर कांग्रेस ने कि लोकतंत्र की हत्या:रमन खत्री।
कमलनाथ सरकार के नगरीय निकायों के संभावित परिसीमन के विरोध में भाजपा ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर सौपा ज्ञापन।
//नरेंद्र अहिरवार//
दमोह। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय दमोह मे कमलनाथ सरकार के द्वारा संभावित नगरीय निकायों के परिसीमन के विरोध दर्ज कराने पर दमोह नगरपालिका के समस्त भाजपा पार्षदो के नेतृत्व में दमोह जिले की समस्त नगरपालिका/नगर पंचायत/नगर परिषद मे घर घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाकर हस्ताक्षरित ज्ञापन राज्यपाल के नाम दमोह के अपर कलेक्टर कोपरिहा को सौपा गया।इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री रमन खत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार के द्वारा नगर निगम में महापौर तथा नगर पालिका एवं नगर परिषद में अध्यक्ष की चुनाव प्रणाली को बदलकर लोकतंत्र पर कुठाराघात हमला कर लोकतंत्र की हत्या की गई है उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने नगरी निकाय के संभागीय परिसीमन के विरोध में प्रदेश के साथ दमोह मे भी जन जागरण अभियान एवं हस्ताक्षर अभियान घर घर जाकर चलाया गया है जिसमें दमोह की दमदार जनता ने भाजपा के हस्ताक्षर अभियान मे अपने हस्ताक्षर कर दमोह की जनता ने पूर्ण रूप से समर्थन देकर कमलनाथ सरकार के केन्द्रीय फैसले का पुरजोर विरोध किया गया है।
दमोह नगरपालिका की अध्यक्ष मालती असाटी ने बताया कि 18 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक संभावित परिसीमन के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया एवं 21 अक्टूबर को जन हस्ताक्षरित ज्ञापन जिला कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदय को सौंपा गया साथ ही उन्होंने कहा है कि इस जन आंदोलन के माध्यम से अध्यादेश को वापस लेने का अनुरोध हमारी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किया है।
भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कपिल सोनी ने कहाँ है कि मध्यप्रदेश की यह लगडी लूली सरकार जो कब गिर जाये उसे ही नही मालूम तो ऐसी सरकार के द्वारा जो नगरपालिका अधिनियम में जो बदलाव किया जा रहा है वह कांग्रेस के चेहरे पर नगरपालिका चुनावों में हार सीधे देखी जा सकती है। उन्होंने कहाँ कि भाजपा शांत नही बैठेगी यदि संशोधन हुआ तो युद्ध स्तर पर विरोध करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनीष तिवारी ने कमलनाथ सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि 2018 मे कमलनाथ सिंह ने प्रदेश की भोली भाली जनता को गुमराह कर सत्ता तो पाली पंरतु प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ सिंह को मालूम है कि वह नगरपालिका चुनावों में कांग्रेस को जीत नही दिला सकते हैं इस बात का अंदेशा उन्हें लोकसभा चुनाव के दौरान ही हो गया था जब 29 मे से 28 सीटे जब भाजपा ने जीती थी। उन्हे मालूम है कि यदि नगर पालिका/निगम के अध्यक्ष और महापौर का चुनाव जनता से सीधे नही जीत सकती इस नगर पालिका अधिनियम में बदलाव किया गया है।
भाजपा जिला सह-मीडिया प्रभारी मोन्टी रैकवार ने अपने तीखे तेवर दिखाते हुए कहा है कि मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार जन भावनाओं के साथ कुठाराघात कर रही है जिस प्रकार से जो संभावित नगरी निकाय परिसीमन का अध्यादेश लाया गया है इस अध्यादेश की हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं उन्होंने कहा है कि यदि कमलनाथ सरकार जनहित याचिका नहीं करेगी अध्यादेश को वापस नहीं लेगी तो हम प्रदेश की कमलनाथ सरकार की ईट से ईट बजा देंगे।
इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री रमन खत्री,दमोह नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी,भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कपिल सोनी,मीडिया प्रभारी मनीष तिवारी,जिला सह मीडिया प्रभारी मोन्टी रैकवार,संतोष रोहित,नीलेश सिंघई,रिंकू गोस्वामी,नितिन चौरसिया,रूपेश रजक,विजय जैन,विवेक अग्रवाल,कृष्णा राज,विकास गुप्ता,पूजा राज,,विक्की ठाकुर,शादाब खान,उमाशंकर पटेल, की विशेष रूप से गरिमामयी मौजूदगी रही।
