Translate

शुक्रवार, 22 नवंबर 2019

भारत का कोई भी नागरिक/संगठन/संस्था कर सकता है नेशनल यूनिटी अवार्ड 2019 के लिए ऑनलाईन आवेदन।

भारत का कोई भी नागरिक/संगठन/संस्था कर सकता है नेशनल यूनिटी अवार्ड 2019 के लिए ऑनलाईन आवेदन।

आवेदन की आखिरी तारीख 30 नवंबर तक।



ब्यूरो नेटवर्क।  सरदार पटेल नेशनल यूनिटी अवार्ड 2019 हेतु ऑनलाईन आवेदन भारत सरकार को भेजने के अनुक्रम में भारत सरकार से प्राप्त जानकारी अनुसार ऑनलाईन आवेदन की तिथि 31 अक्टूबर मे वृद्धि कर 30 नवम्बर तक कर दी गई है।
      अवर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, गृह विभाग ने अनुरोध किया कि ऑनलाईन आवेदन 30 नवम्बर तक भारत सरकार की वेबसाइट पर भेजे जायें।
www.nationalunityawards.mha.gov.in पर मेल किया जायें।
      सरदार पटैल राष्ट्रीय एकता सम्मान भारत की एकता एवं अखंडता के लिए उल्लेखनीय एवं प्रेरणदायक योगदान देने के लिए प्रदान किया जाता है। इस हेतु पात्रता भारत का कोई भी नागरिक धर्म, प्रजाति, जाति लिंग, जन्म स्थान, आयु व व्यवसाय का भेदभाव किये बिना और कोई भी संगठन संस्था इस सम्मान हेतु पात्र होंगे। जारी पात्र में कहा गया है केवल व्यक्ति  संगठन संस्था ही इस सम्मान हेतु आवेदन करने के लिए पात्र होगे।

सम्मान प्रदान करने हेतु मानदंड

    सम्मान प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार द्वारा राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बढ़ावा देने और प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रकार उत्कृष्ट प्रयास तथा उल्लेखनीय योगदान किया गया हो कि वह अन्य लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन सकें और शक्तिशाली तथा अखंड भारत के मूल्यों  को पुर्नस्थापित करें।

आवेदन हेतु प्रकिया

    नामांकन प्रत्येक वर्ष सार्वजनिक रूप से आमंत्रित किये जायेंगे। आवेदन को गृह मंत्रालय द्वारा विशेष रूप से डिजाईन की गयी बेवसाईट पर ऑनलाईन दर्ज किया जायेगा।
भारत का कोई भी नागरिक अथवा यहां कोई भी स्थित संस्था अथवा संगठन किसी भी व्यक्ति, संस्था अथवा संगठन को इस नामांकन को प्रदान करने हेतु विचार किये जाने के लिए नामांकन कर सकता है।