Translate

शुक्रवार, 22 नवंबर 2019

मुख्य बाजार में सड़क के बीच मे लगा पोल टूटा।

मुख्य बाजार में सड़क के बीच मे लगा पोल टूटा।

//आशीष चौरसिया, प्रदीप विश्वकर्मा//

बकस्वाहा(छतरपुर)। आज सुबह करीब दस बजे नगर बकस्वाहा के बडा बजार में कई वर्षो से लगा पडा टेलीफोन लाइन का लोहे से बना पोल टूटकर गिर गया।
पोल गिरने का मुख्य कारण टैक्टर का आनियंत्रण होना रहा जानकारी के मुताबिक टैक्टर आनियंत्रित होकर पोल से टकरा गया और वर्षो से वेकार लगा हुआ पोल क्षतिग्रस्त होकर टूट गया जिसमे गनीमत यह रही कि कोई जनहानि सामने नही रही लेकिन पोल के टूटकर गिरने के बाद विद्युत खंभे के बीच फंस जाने पर किसी बड़े हादसे की आशंका जरूर बनी रही जिस करण तत्काल प्रभाव से विद्युत प्रदाय भी प्रभावित रहा।
आपको बता दे कि विगत दिनों पहले लगाये गये शहर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में भी यह समस्या रखी गई थी कि टेलीफोन लाइन का पोल जो सड़क के बीच मे लगा हुआ है जो अब किसी भी कार्य का नही है जो कभी भी किसी घटना को अंजाम दे सकता है लेकिन उसके पश्चात अधिकारियों के कानो तक जूं नही रेगी और घटना सामने आयी।
गौरतलब है कि सड़क के बीच मे लगा पड़ा पोल एक प्रकार से वेकार ही था लेकिन सूचना देने के बाद भी अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह घटना सामने आई।