अम्बेडकर भवन हुआ में 250 छात्रों का सम्मान।
बुंदेलखंड प्रजेंट न्यूज़ जिला ब्यूरो चीफ भी हुए सम्मानित।
//रिपोर्टर नरेन्द्र अहिरवार//
दमोह। आनुसूचित जाति जनजाति छात्र प्रतिभा और सम्मान समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ अनुसूचित जाति जनजाति छात्रसंघ एवं वंदे मातरम प्रकाश सेवा समिति के के माध्यम से 250 छात्र छात्राएं सम्मानित हुई दिनांक 17 11 2019 को अंबेडकर भवन में अनुसूचित जाति जनजाति के छात्रों का सम्मान समारोह एवं परिचय हुआ।कार्यक्रम का प्रारंभ संविधान के अचानक डॉ भीमराव अंबेडकर जी के चित्र के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया।
जिसमें प्रमुख रूप से जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी भाजपा युवा नेता सिद्धार्थ मलैया, पथरिया की पूर्व विधायिका श्रीमती सोना बाई, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष तेजी राम रोहित, बीडी बावरा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष आयोजक कार्यक्रम के अध्यक्ष संतोष संतु लाल रोहित एवं पूरी टीम प्रमोद अहिरवार, मनोज अहिरवार, तरुण अहिरवार, राजेंद्र अहिरवार, गुलाब बंसल, प्रमोद पवार, नरेन्द्र अहिरवार एवं निलेश सिंघई पंकज सेन संजू यादव राहुल अहिरवार अन्य समाज के व वरिष्ठ लोगों की उपस्थिति रही। जिसमे कार्यक्रम के माचासीन अतिथियों ने समाज के युवाओं को जागरूक और शिक्षित होने की ओर प्रेरणादाई सुझाव प्रस्तुत किए। साथ ही युवा नेता सिध्दार्थ मलैया ने कहा कि आज अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है जिसे उभरने के लिए शासन के द्वारा विभिन्न योजनाओं को चलाया जा रहा हैं, उसका लाभ लें और शिक्षा के क्षेत्र ही भी वरन् व्यावसायिक औद्योगिक विकास क्षेत्रों में भी आगे बढ़े, तभी एक उत्कृष्ट राष्ट्र एवं समाज की कल्पना की जा सकती हैं। इसी के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया जिसमें आयोजक समिति की ओर से आयोजक समिति के अध्यक्ष संतोष रोहित ने समस्त प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं छात्र छात्राओं के साथ साथ मंचासीन अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
