दबंगों के खौफ से प्रशासन नतमस्तक,खुले आम हो रहा अतिक्रमण,भवन-निर्माण।
//मनीष सम्राट//
घुवारा(छतरपुर)। माना की शासन तथा प्रशासन अतिक्रमणकारियो पर रोक लगाने नाकाम हो रही है लेकिन इतना भी नहीं है कि शासन के नाक के नीचे ही अतिक्रमण कर सके ।लेकिन यह बात सही है ऐसा एक मामला घुवारा तहसील के ठीक सामने का है जहां पर किसी व्यक्ति के द्वारा जबरन तहसील के ठीक सामने भवन का निर्माण शासकीय भूमि पर कर रहे हैं तथा इसकी जानकारी अधिकारियों को होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कर सकते हैं क्योंकि पैसों की चमक से अॉख बंद हो जाती है ।
भू-माफिया अपनी गन्दी राजनीति के आधार पर शासन की बेस कीमती भूमि पर अपना हक जमा रहे हैं और कोई कुछ नहीं कर सकता।
जहां एक ओर लोग अपनी जमीनों से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए तहसील दार महोदय के पास आते हैं सभी दूसरी ओर ठीक तहसील के सामने हो रहे अतिक्रमण को हटाने में नाकाम है ।
इससे यह ज्ञात होता है कि घुवारा क्षेत्र में शासन के अधिकारियों से ज्यादा दबंगों की सरकार है यहां भू माफियाओं को ना तो शासन का डर है और ना ही अधिकारियों का खौफ, इसी बजह है घुवारा क्षेत्र का 50 प्रतिशत शासकीय भूमि पर भू माफियाओं का कब्जा है