550 वें प्रकाशोत्सव पर्व पर निकाली गई विशाल शोभा यात्रा।
जगह जगह हुआ स्वागत।
//रिपोर्टर - नरेन्द्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह। गुरुनानक देव जी के 550 वे प्रकाशोत्सव पर शहर में बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। जहां मुख्य रूप से गुरुनानक देव जी की जीवंत झांकी शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में विभिन्न धार्मिक समुदाय के लोगों की मौजूदगी रही। जिसके साथ रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए निकाली गई। रैली में अखाड़ा के कलाकारों ने हेरतांग्रेज कारनामों से दर्शकों का मन मोह लिया। साथ ही गुरुनानक स्कूल के विभिन्न विद्यार्थी भी रैली में मुख्य रूप से श्रृंखला के रूप में मौजूद होने के साथ ही समस्त सिक्ख समाज के लोगों की मौजूदगी रही।