7 पेटी शराब सहित दो आरोपी गिरफ्तार।
//आशीष मिश्रा//
बमीठा(छतरपुर)। जिले के बमीठा थाना पुलिस ने दो लोगों ने गड़ा तिराहे पर छतरपुर से लाई जा रही थी शराब की 7 पेटी मोटरसाइकिल सहित गिफ्तार किया है।जानकारी के मुताबिक बमीठा थाना प्रभारी जसवंतसिंह ने मुखविर की सूचना पर कृष्ण प्रताप सिंह पिता खूब सिंह उम्र 29 वर्ष गोपालपुरा कोतवाली छतरपुर अजय प्रताप सिंह परमार जयपाल सिंह परमार उम्र 27 वर्ष विक्रमपुर दोनों लोग मोटरसाइकिल से 4 पेटी इंग्लिश शराब एवं 3 पेटी देसी शराब लेकर डीलक्स मोटरसाइकिल से छतरपुर की ओर से आ रहे थे तभी बमीठा पुलिस ने चेकिंग के दौरान दोनों लोगों को दबोचा।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी जसवंत सिंह,आरके तिवारी, एएसआई एम एल यादव, महेंद्र सिंह, संजय सिंह, प्रभात द्विवेदी,रामकृपाल शर्मा सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।