Translate

बुधवार, 13 नवंबर 2019

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव धारदार हथियार के मिले निशान।

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव धारदार हथियार के मिले निशान।


मृतक ने जुआ में एक दिन पहले ही जीती थी अच्छी खासी रकम।


बाइट - मोनू मिश्रा (मृत का भाई)

//रिपोर्टर - नरेन्द्र अहिरवार//

 ब्यूरो दमोह। बटियागढ पुलिस थाना क्षेत्र में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गयी है, बायपास पर मिले शव की शिनाख्त ग्राम नरसिंहगढ निवासी सोनू मिश्रा के रुप में हुई है, सुबह शव मिलने की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और पंचनामा की कार्यवाही के बाद शव को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि मृतक सोनू मिश्रा जुआ खेलने का शौकीन था और बटियागढ में एक जुआ फड पर रोजाना जुआ खेलने आता था, ग्राम में एक बात और फैल रही है कि एक दिन पूर्व मृतक जुआ में अच्छी खासी रकम भी जीता था, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। डाॅक्टरों के अनुसार मृतक के सिर में गंभीर चोट के निशान है वहीं गला भी किसी धारदार हथियार से काटा गया है, घटना की सूचना के बाद मृतक के परिजन स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गये है, मामला हत्या एवं जुआ से जुडा होने के कारण पुलिस भी फूंक फूंककर कदम रख रही है।