प्रदेश सरकार को विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत।
//गगन सेन//
पथरिया(दमोह)। पथरिया विधायक रामबाई सिंह परिहार द्वारा विधानसभा क्षेत्र पथरिया की विद्युत समस्याओं के संबंध में ऊर्जा मंत्री मध्यप्रदेश शासन प्रियव्रत सिंह को अवगत कराया था जिसके तत्काल निराकरण किए जाने पर आज विधायक द्वारा मंत्री के समक्ष पहुंचकर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।विधायक पथरिया रामबाई गोविंद सिंह परिहार द्वारा विधानसभा क्षेत्र के किसानों की समस्याओं के संबंध में ऊर्जा मंत्री मध्यप्रदेश प्रियव्रत सिंह से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र में ट्रांसफार्मर की समस्या, वोल्टेज की समस्या एवं किसानों को प्रदाय की जा रही विद्युत की शिफ्टिंग के समय में ध्यानाकर्षण किया गया। जिस पर संज्ञान लेते हुए विधानसभा क्षेत्र में 10 घंटे आवाध्य सिंचाई व्यवस्था हेतु विद्युत उपलब्ध कराने के लिए मंत्री को एवं सभी बंद ट्रांसफार्मर बदलने व वोल्टेज की समस्या का तत्काल निराकरण करने के संबंध में भी कहा गया।
जिले के अधिकारियों द्वारा तत्काल निर्णय लेते हुए नरसिंहगढ़, असलाना, बिलानी, किशनगंज, हिंगवानी, बर्तलाई, फतेहपुर, बटियागढ़, रियाना, फुटेरा, मोहली खड़ेरी, केरबना, बिलानी, किंद्रहो, केवलारी, पथरिया, बासा, खिरिया, बनगांव विद्युत सब स्टेशनों से निरंतर 10 घंटे सिंचाई हेतु विद्युत प्रातः 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक एवं रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक दो पारी में बिजली वितरण कार्य प्रारंभ हो चुका है जिसे 15 दिन उपरांत शिफ्ट चेंज के माध्यम से बदला जावेगा।
इस अवसर पर विधायक द्वारा ऊर्जा मंत्री से विधानसभा क्षेत्र में पांच नवीन विद्युत सब स्टेशन स्वीकृति करने के संबंध में चर्चा की गई, जिस पर भी उन्होंने शीघ्र कार्यवाही के निर्देश अधिकारियों को दिए है ।