Translate

गुरुवार, 14 नवंबर 2019

कलेक्टर के निर्देशन में जिले भर की विभिन्न खाद्य व्यापारियों के यहां खाद्य सामग्री के निरीक्षण की कार्यवाही लगातार जारी।

कलेक्टर के निर्देशन में जिले भर की विभिन्न खाद्य व्यापारियों के यहां खाद्य सामग्री के निरीक्षण की कार्यवाही लगातार जारी।



//रिपोर्टर - नरेन्द्र अहिरवार//

ब्यूरो दमोह। दमोह कलेक्टर तरुण राठी के निर्देशन में जिले भर की विभिन्न खाद्य व्यापारियों के यहां विभिन्न खाद्य सामग्री के निरीक्षण की कार्यवाही लगातार जारी हैं, इसी क्रम में आज जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश अहिरवार के द्वारा खाद्य विक्रेताओं के यहां निरीक्षण करते हुए मूंगफली गुड़ पट्टी,राजगिर गुड़ लड्डू,शुद्ध घी एवं बिस्किट के लिए गए नमूनें, दमोह,नरसिंहगढ़ एवं नोहटा में हुई खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग की कार्यवाही, गुणवत्ता परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए खाद्य पदार्थों के नमूनें,जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर होगी नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही।