Translate

शुक्रवार, 22 नवंबर 2019

छात्र/छात्राओं ने दिया समाज को नया संदेश, धूम्रपान ना करने की खाई शपथ।

छात्र/छात्राओं ने दिया समाज को नया संदेश, धूम्रपान ना करने की खाई शपथ।


//गगन सेन//

पथरिया(दमोह)। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर गुुरुवार को शासकीय महाविद्यालय पथरिया में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
 जिसमें विद्यार्थियों ने धूम्रपान एवं तंबाकू से शरीर और मस्तिष्क पर पढ़ने वाले बुरे प्रभाव पर अपने विचार रखें इस दौरान सभी विद्यार्थियों ने एक दूसरे से कहा कि तंबाकू का सेवन नहीं करना चाहिए और ना ही धूम्रपान करना चाहिए।
 मानसी पौराणिक ने कहा कि नशा पढ़ाई का भी होता है जिससे हमारा उज्जवल भविष्य का निर्माण हो सकता है। 
लोकेश दुबे ने कहा तंबाकू शरीर और मस्तिष्क के लिए हानिकारक है। सविता काछी ने कहा फैशन और आधुनिकता की अंधी दौड़ से विद्यार्थियों को बचना चाहिए और संस्कारों  जो माता-पिता से मिलते है उसे आचरण में उतारकर जीवन यापन करना चाहिए। प्रद्युम्न ने कहा कि तंबाकू से ब्रेन पर घातक प्रभाव पड़ता है वही शिवानी चौरसिया, अनुराग श्रीवास्तव, तेजस,और सुनील प्रजापति ने भी तंबाकू निषेध पर तथ्यात्मक जानकारी दी।
 इस अवसर पर एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें नीरज नामदेव को प्रथम स्थान मानसी पौराणिक और लोकेश दुबे को द्वितीय तथा सवीता काछी को तृतीय स्थान प्रदान कर पुरस्कार दिये गये। इस अवसर पर अतिथि विद्वान डां किशोर सोनी ने  कहा की महाविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र एक दूसरे को नशा करते हुए देखकर प्रेरित  होते हैं यह गलत है क्योंकि इस अवस्था में यदि आप नशा करेंगे तो आपकी शारीरिक क्षमताएं और मानसिक क्षमताओं का ह्रास होगा जिससे आप अपने भविष्य के निर्माण से वंचित रह जाएंगे डॉ गायत्री गुप्ता ने  "क्यों कश लगा रहे हो धुआं उड़ा रहे हो" कविता के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया डॉ. कनिष्क तिवारी ने भी अपने विचार रखें कार्यक्रम की अध्यक्षता मानव अधिकार आयोग के आयोग मित्र धीरज जॉनसन ने की। कार्यक्रम की रूपरेखा  डॉ रविंद्र पाल ने प्रस्तुत की। मंच संचालन डॉ मनोज मिश्रा और आभार डॉ विजय बहादुर चौबे ने किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य एवं बड़ी संख्या में  छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।