अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस पर मानव श्रृंखला के अलावा चलाया गया हस्ताक्षर अभियान।
//नरेंद्र अहिरवार, गगन सेन//
दमोह। अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जिला बाल अधिकार मंच के तत्वावधान में किया गया स्कूल फोरम के बच्चों ने बाल अधिकार पर अपनी प्रस्तितुतियों से जागरूक किया ।कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान से हुआ ।
तदोपरांत मुख्य अतिथि समाजसेवी श्री अरविन्द इटोरया शालेय प्राचार्य श्री नरेंद्र नायक एवं धीरज जॉनसन (मानव अधिकार आयोग मित्र) वरिष्ठ पत्रकार नंदलाल सिंह का अभिनंदन किया छात्र-छात्राओं और समन्वयक सुसंस्कृति परिहार ने किया ।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए अमृता जैन ने समा बांधते हुए कहा -कि
"अठारह और इक्कीस से,
पहले शादी नहीं करना है,
जोर यदि कोई डाल रहा है,
तो स्कूल फोरम में जाना है"
उन्होंने कहा कि बाल अधिकार मंच बच्चो के अधिकार और संरक्षण के लिए कार्य करता है अधिकारियों से बच्चों का संवाद और समस्या निदान के लिए फोरम का गठन किया गया।
"बेटी बचाओ पर गीत और "कचरे में ख्वाहिश" नाटक के साथ सांस्कृतिक चरण प्रारंभ हुआ।नाटक में छात्रों को संदेश दिया गया कि गांव के जो मासूम बच्चे कचरा बीनते हैं उनके भी सपने होते हैं अगर उन्हें भी अवसर मिले तो उनका भविष्य भी स्वर्णिम होगा।
"घर में चूल्हा जल सके, इसलिए कड़ी धूप में जलते है,
हां मैंने देखा हैं
बच्चों को रास्ते में
पन्नी बीनते देखा है" इस प्रभावशाली नाटक को लक्ष्मण कुटी के बच्चों ने प्राचार्य अर्चना जैन के निदेर्शन में तैयार किया गया । माडल स्कूल बटियागढ़ ने बाल जागृति पर बेहतरीन गीत गाया ,महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल के बच्चों ने बाल विवाह और मोबाइल की पालकों की लत पर नाट्य के जरिए लोगों को सचेत किया । हिन्नाई ऊमरी स्कूल के बच्चों ने किताब की महत्ता पर गीत गाकर शिक्षा की अलख जगाई । माडल स्कूल के छात्र विशाल रैकवार द्वारा पढ़ी गई कविता ने सर्वाधिक तालियां बटोरीं । शासकीय हाई स्कूल बकायन के बच्चों ने स्वस्थ भारत पर गीत प्रस्तुत किया इस अवसर पर सद भावना स्कूल, उकृष्ट विद्यालय, मॉडल विद्यालय द्वारा थीम सॉन्ग, नाटक, गीत प्रस्तुत किए गए ।
पुरस्कार वितरण किया गया।
इस अवसर पर नंदलाल सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया एवं कहा कि अंतरात्मा को ना मारे,सच कहने का हौसला रखे,।समाजसेवी अरविंद इटोरिया जी ने इस अवसर पर भागचंद इटोरिया की स्मृति में सभी विद्यालय के बच्चों को सांस्कृतिक प्रस्तुति के बाद पुरस्कार प्रदान करते हुए कहा कि सभी बच्चे ऐसे कार्यक्रमों में भागीदार बने,नशे से सबको बचाकर अच्छे समाज का निर्माण करें।
आभार व्यक्त करते हुए रमाशंकर चौरहा ने कहा कि बच्चों का हृदय कोमल होता है
उनकी मधुरता को सुनते और सहते रहिए।आपने
जिला बाल अधिकार मंच, जिले के विद्यालयों के प्राचार्य व छात्रों ,अतिथियों एवं मॉडल स्कूल प्रबंधन को आभार ज्ञापित किया।
मानव श्रृंखला बनाकर हस्ताक्षर अभियान किया।
श्रृंखला बनाकर किया, जिसमें दमोह के नागरिकों के साथ जिला शिक्षा अधिकारी, बाल अधिकार आयोग भोपाल के सदस्य एवं राष्ट्रीय बाल आयोग दिल्ली के माननीय सदस्यों ने भी हस्ताक्षर किए व प्रोत्साहन किया।
कार्यक्रम में माडल विद्यालय से वरिष्ठ व्याख्याता निशा असाटी एवं शालेय परिवार का विशेष सहयोग रहा ।सभी फोरम के मेंटरों के साथ प्राचार्य अर्जुन पटेल ,वंदना ठाकुर बकायन की भी सहभागिता रही ।
