Translate

शनिवार, 23 नवंबर 2019

सिलेंडर में ब्लास्ट होने पर घर मे लगी आग,एक युवक गम्भीर,दुकान में रखा सामान जलकर खाक।

सिलेंडर में ब्लास्ट होने पर घर मे लगी आग,एक युवक गम्भीर,दुकान में रखा सामान जलकर खाक।


//रिपोर्टर - नरेन्द्र अहिरवार//

हटा(दमोह)।  मड़ियादो थाना क्षेत्र के शिवपुर तिराहे पर स्थित एक मकान में सिलेंडर फटने से आग लगने से मकान और गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया,हादसे में घर के अंदर खाना बना रहा युवक किशोर सिंह लोधी भी गम्भीर रूप से घायल हुआ जिसे पुलिस की मदद से स्वाथ्य केंद्र मड़ियादो लाया गया जंहा उसका उपचार जारी है।
आग लगने की सूचना पर थाना मड़ियादो पुलिस के आरक्षक विपेश चौबे और उमेश कुमारने पास के खेत से पाइप लाइन बिछाकर पानी की बौछार करके ततपरता से आग पर काबू पाया।
जानकारी स्वरूप बताया जा रहा है। कि किशोर सिंह को उज्ववला योजना से गैस कनेक्शन मिला था पत्नी की अनुपस्थिति में वह घर मे गैस से खाना बना रहे थे तभी अचानक गैस रिसाव होने से आग भड़क गई और सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ,आग इतनी भड़की की युवक बमुश्किल घर से बाहर निकल पाया,आग की चपेट में आने से घर के बाहर गुमटी में सन्चालित हवा पंचर की दुकान में रखा सामान भी जलकर ख़ाक हो गया,इसी दुकान के पास शिवपुर तिराहे पर मड़ियादो थाना पुलिस का अस्थाई चेक पोस्ट भी बना था आग में पुलिस के बेरिकेट आदि भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

इनका कहना है कि....

भल्ला प्रसाद दुबे (प्रभारी थाना मड़ियादो)