Translate

शनिवार, 23 नवंबर 2019

नगर पालिका अध्यक्ष की गाड़ी में पिकअप ने मारी टक्कर,कोई जनहानि नहीं,मगर षड्यंत्र की ओर किया इशारा।

नगर पालिका अध्यक्ष की गाड़ी में पिकअप ने मारी टक्कर,कोई जनहानि नहीं,मगर षड्यंत्र की ओर किया इशारा। 



//रिपोर्टर - नरेन्द्र अहिरवार//

सिटी दमोह।  शुक्रवार को शहर के व्यस्ततम और सबसे पुराने माधवराव सिंधिया पथरिया फाटक ओवर ब्रिज पर बेहद बड़ा हादसा टला हैं, जानकारी के मुताबिक नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी अपनी गाड़ी क्रमांक MP 15 T 3003 से अपने विभिन्न वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं सांसद प्रतिनिधि आलोक गोस्वामी, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल, कविता राय एवं मोंटी रैकवार के साथ भाजपा की वरिष्ठ कार्यकर्ता एकता सिंह के यहां बैठने गए हुए थे। जहां से लौटते समय पथरिया फाटक ओवर ब्रिज के पास सामने से आ रहे पिकअप चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी में बैठे लोगों में हड़कंप मच गया और नगर पालिका अध्यक्ष के ड्राइवर की सूझ बूझ से गाड़ी की साइड में लगा कर रोका गया। जिसमे किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई हैै, अगर सामने से आते हुए तेज रफ्तार पिकअप लगती तो हो सकती थी बड़ी दुर्घटना।
 बताया गया है कि पिकअप मडियादो के किसी चौबे परिवार की है जिसे मुलायम सिंह नाम का व्यक्ति चला रहा था। घटना स्थल पर बताया गया है कि ड्राइवर शराब के नशे में पूरी तरह धुत्त था। जिसे कोतवाली पुलिस को सूचना मिलने पर तत्काल घटना स्थल पर 108 एम्बुलेंस और 100 डायल मौके पर पहुंची साथ ही विभिन्न भाजपाई कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाना पहुंच कर पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
लेकिन यह बात बहुत ही सोचने लायक रही कि जहां एक ही गाड़ी में शहर के विभिन्न दिग्गज नेताओं का एक साथ बैठे रहना और उसी वक्त पिकअप के द्वारा टक्कर मारना भी संबंधित जनप्रतिनिधियों के लिए किसी सड़यंत्र के तहत किए जाने की ओर भी इशारा करते नजर आ रहा हैं, लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष ने मामले को सुलझाते हुए उन्होंने भी साजिश के तहत पिकअप चालक के द्वारा टक्कर मारने को लेकर पूर्ण सहमत नजर नहीं आईं और उन्होंने भी कह डाला कि शायद यह षडयंत्र के तहत भी हादसा हो सकता है या हो सकता है कि पिकअप के ब्रेक फेल हो गए हो जिससे यह घटना घटी।
वहर हाल कोतवाली टी आई एच आर पांडेय ने बताया कि शराब के नशे में पिकअप चालक के द्वारा यह हादसा हुआ और संबधित पिकअप चालक और संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जिला गया है हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है साथ ही अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गई है।