हत्या के मामले में फरार ईनामी बदमाशो का पुलिस ने निकाला जुलूश।
//आशीष मिश्रा//
बमीठा/छतरपुर। घुमक्कड़ जाति के गरीब किसानों पर रात में खेत मे पानी लगा रहे किसानों को गोलियों से एक किसान मौजी नाथ पिता गज्जू नाथ को मौत के घाट उतारदिया था एक किसान हुकुम नाथ पिता भदई नाथ को घायल करने के दो आरोपियों हल्के राजा उर्फ ब्रजेन्द्र सिंह बुंदेला उम्र 50 वर्ष निवासी बामारी ,सुरेश उर्फ सुरिया पिता चुनुवा काछी उम्र 40 वर्ष निवासी चुरारन को एसपी तिलक सिंह एएसपी जयराज कुबेर के निर्देशन में एसडीओपी खजुराहो उदय भान बागरी के मार्गदर्शन में बमीठा पुलिस ने पकड़कर जुलूस निकाला हल्के राजा आदतन सजायपताअपराधी है इसके ऊपर 25 मामले कायम है सुरिया के खिलाफ 19 मामले कायम है हत्या एवं हत्या का प्रयास करने वाले सभी आरोपियों पर पुलिसअधीक्षक ने पांच पांच हजार के इनाम घोषित किये थे पुलिस ने धारा 302, 307,294 ,34 i p c एवं 25/27 आर्म एक्ट के तहत चुरारन के जंगल से 24 तारीख़ की को गिरफ्तार किया आरोपियो को पकड़ने में थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत, एएसआई आरपी तिवारी , केशव सिंह परिहार,प्रधान आरक्षक कमल सिंह, आरक्षक संजय सिंह, प्रभात दुबेदी, महेन्द्र सिंह, हेमराज यादव, राम कृपाल शर्मा, राम कृपाल वर्मा, महिला आरक्षक स्वाति रिछारिया, पूनम तिवारी का सहयोग रहा।