Translate

शनिवार, 21 दिसंबर 2019

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया जीनियस आफ प्रतियोगिता पंपलेट का विमोचन 29 दिसंबर को आयोजित होगी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता प्रथम,द्वितीय व तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को मिलेगा मुख्यमंत्री से मिलने का मौका।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया जीनियस आफ प्रतियोगिता पंपलेट का विमोचन 29 दिसंबर को आयोजित होगी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता प्रथम,द्वितीय व तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को मिलेगा मुख्यमंत्री से मिलने का मौका।


//नरेंद्र अहिरवार//

नेटवर्क दमोह। छात्र क्रांति दल छात्र सवॅ कल्याण समिति जिला दमोह द्वारा देश के महापुरुषों एवं वीर क्रांतिकारियों को समर्पित आयोजन जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता दी।
 जीनियस ऑफ दमोह-2019 के पंपलेट का विमोचन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रतियोगिता के मुख्य संरक्षक पूर्व कृषि मंत्री पूर्व सासंद डॉ रामकृष्ण कुसमरिया, संरक्षक दमोह विधायक राहुल सिंह, आयोजन समिति अध्यक्ष कृष्णा सिंह पटैल, महामंत्री उदित नारायण खरे की उपस्थिति में भोपाल में किया गया।
 जिसके संबंध में आयोजन समिति अध्यक्ष कृष्णा सिंह पटैल ने बताया कि छात्र क्रांति दल द्वारा छात्र वर्ग को सामान्य ज्ञान के प्रति जागरूक करने की उद्देश्य पूर्ति हेतु हर वर्ष संगठन द्वारा जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता जीनियस ऑफ दमोह का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष का यह छटवाँ आयोजन देश के महापुरुषों एवं वीर क्रांतिकारियों को समर्पित है जिसमें जिले के लगभग दस हजार छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रहेगी।
 इस आयोजन के पंपलेट का विमोचन प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने करके आयोजन को सार्थक किया है। इस वर्ष प्रतियोगिता दमोह जिले के लगभग 22 परीक्षा केन्द्रो पर एक साथ एक ही समय पर 19 दिसंबर 2019, दिन रविवार को आयोजित की जायेगी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले दमोह जिले के समस्त प्रतिभागियों से आग्रह है कि सभी अपने बताये हुए परीक्षा केन्द्र पर समय पर उपस्थिति दर्ज कराये।