Translate

शनिवार, 7 दिसंबर 2019

संविधान निर्माता के 63 वें परिनिर्वाण दिवस पर पुष्पर्जित व कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाई पुण्यतिथि।

संविधान निर्माता के 63 वें परिनिर्वाण दिवस पर पुष्पर्जित व कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाई पुण्यतिथि।


//रिपोर्टर - नरेन्द्र अहिरवार//

ब्यूरो दमोह। भारतीय संविधान के निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाने वाले और समस्त सामाजिक विषमताओं के विरुद्ध विद्रोह का झंडा उठाने वाले सामाजिक समानता के जननायक भारत रतन बाबासाहेब की पुण्यतिथि देश और दुनिया के साथ दमोह में भी मनाई गई। जिसमे मुख्य रूप से भीम आर्मी, अजाक्स संघ, भीमराव अम्बेडकर अनुयाई मंच, अनुसूचित जाति मोर्चा एवं समस्त अहिरवार समाज के द्वारा सामूहिक रूप से पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिसमे समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ता बी डी बाबरा, बी एल रोहित, भीम आर्मी संभाग प्रभारी कोमल अहिरवार, प्रताप रोहित, डॉ मोहन आदर्श, मुकेश अहिरवार, डी पी बौद्ध, डॉ हीरालाल चौधरी, नितिन मिश्रा, हेमराज पार्षद, अशोक भारती, नितेश राज, आलोक बौद्ध, अशोक अहिरवार, रामेश्वर चौधरी, योगेन्द्र कुशवाहा, हरेंद्र चौधरी, रानू आनंद, सुनील आनंद, मोहनीश राव, अजय अहिरवार, हिमालय बाल्मीकि, रत्नेश बाल्मीकि, सतेन्द्र बाल्मीकि एवं विभिन्न सैकड़ों सामाजिक युवा वरिष्ठ लोगों की मौजूदगी रही।