ABVP ने विवेकानंद चौराहा विकास एवं निर्माण कार्य लेकर सौंपा ज्ञापन।
● निर्धारित तिथि में कार्य ना किए जाने की स्थिति में दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।
//नरेंद्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सामूहिक रूप से आज कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, जिसमें विद्यार्थी परिषद के जिला सयोंजक शिवेंद्र तिवारी ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि लंबे समय से डीजे बंगला के पास स्थित स्वामी विवेकानंद चौराहे का सौंदर्यीकरण, विकास एवं निर्माण कार्य नगर पालिका प्रबन्धन एवं ठेकेदारों की उदासीनता के कारण अपूर्ण है। बार बार अवगत कराने के बाद भी स्थिति जस की तस है। जिला एसएफडी प्रमुख नीलेश राठौरने कहा कि नगर पालिका द्वारा चौराहे के सौंदर्यीकरण एवं निर्माण की जिम्मेदारी ली गई थी परंतु निर्माण कार्य गुणवत्ताहीन एवं घटिया स्तर पर किया गया है जिसकी जाँच होनी चाहिए।
यदि 3 दिवस के भीतर माननीय जिलाधीश महोदय ने स्वयं चौराहे का निरीक्षण नहीं किया अथवा दोषियों पर कार्यवाही नहीं की गई तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन हेतु विवश होगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रसाशन की होगी। प्रमुख रूप से उपस्थित प्रान्त कार्यकरणी सदस्य राहुल कुमार,नगर मंत्री ललित पालीवाल, सौरभ रही प्रिंश भुजक,हरिओम सोनी ,दीपेश राठौर,आशु उपमन,राजा दुवे आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
