Translate

शुक्रवार, 27 दिसंबर 2019

महिला के ATM से 40 हजार ले उड़े बदमाश।

महिला के ATM से 40 हजार ले उड़े बदमाश।

●  विगत दो दिन से थाने और बैंक के चक्कर काट रही महिला।


हरपालपुर(छतरपुर)। नगर के वार्ड 10 में रहने वाली एक 34 वर्षीय महिला के खाते का एटीएम डाटा हैक कर रायबरेली के एटीएम से 40 हजार रुपये उड़ा दिये गये है। साथ ही महिला को फोन कर हैकर में 40 हज़ार रुपए निकालने की बात कही लेकिन यकीन नहीं हुआ जब महिला के मोबाइल पर रुपए निकलने का मेसैज आया। इस बाद महिला खाते रुपये गायब होने की शिकायत थाने पहुँचे तो महिला आवेदन थाना पुलिस द्वारा लेने से इंकार कर दिया।
प्राप्त जानकरी के अनुसार नगर हरपालपुर के वार्ड 10 में रहने वाले कंचन सेन पति केदारी सेन जिस का नगर के भारतीय स्टेट बैंक शाखा में जॉइंट खाता क्रमांक 20307911508 हैं। जिस का एटीएम उसी के पास उसका पति बाहर मजदूरी कर इसी खाते रुपया भेजता हैं। जिस से उस का घरेलू खर्च चलता हैं।
बुधवार 25 दिसंबर को उस बैक खाते से तीन बार मे 40 हजार रुपये निकाल लिये।
 पहले रायबरेली के एटीएम से 20 हजार फिर 10-10 हजार कर अमृतनगर के एटीएम रुपय आहरित कर लिये।
 यह आहरण एटीएम से किया गया जब कि महिला कंचन सेन के पास उस खाते का एटीएम उस पास मौजूद हैं। मोबाइल सूचना आने पास पीड़ित महिला द्वारा बैंक में लिखित शिकायती पत्र देकर जानकारी। 
लेकिन थाना पुलिस द्वारा महिला का आवेदन लेने से इंकार कर रही हैं। महिला दो दिनों से थाने का चक्कर लगा रही लेकिन साल आखिर माह होने के चलते पुलिस आवेदन नहीं ले रही जिस से पीडित महिला परेशान हैं।