विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की बैठक हुई संपन्न।
गूंजी/दमोह। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की बैठक ग्राम गूंजी में की गई।
जिसमें विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की कार्यकारिणी का गठन किया गया एवं संगठन के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई और आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई बजरंग दल जिला संयोजक पवन रजक ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद 1964 से लगातार हिंदू समाज की रक्षा का संकल्प लेकर कार्य कर रहा है जिसमें हमारे मठ मंदिरों की रक्षा गौ माता की रक्षा हमारी माताओं बहनों को लव जिहाद से बचाने के लिए एवं प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर निर्माण को लेकर आंदोलन हुए एवं अयोध्या में बहुत जल्द भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा बैठक में ग्राम से सर्व सहमति से विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष सुरेश मिश्रा मंत्री महेंद्र शर्मा बजरंगदल संयोजक दीपक तिवारी एवं अन्य दायित्वों की घोषणाएं भी की गई।
दमोह ग्रामीण सहसंयोजक गोलू चौबे ने बताया की हम और आप सभी को मिलकर हिंदू समाज एवं गौ माता की रक्षा के लिए संकल्प लेना है एवं हिंडोरिया में 8 दिसंबर रविवार को होने वाले शौर्य दिवस के उपलक्ष में त्रिशूल दीक्षा मे पहुंचे। बैठक में दमोह नगर रजित जैन नीरज महोबिया राजन असाटी तुलसीराम तिवारी रिकेश चौबे निर्देश अवस्थी पवन दुबे रमन नायक प्रदुम ठाकुर हेमंत शर्मा बंटी गर्ग मोहन शर्मा सुदेश दुबे रामगोपाल तिवारी नरेंद्र तिवारी मणि तिवारी अमर तिवारी निलेश ठाकुर महाराज ठाकुर पवन रैकवार प्रीतम ठाकुर कमल ठाकुर दशरथ ठाकुर अक्षय मिश्रा शिवम दुबे सिद्धांत दुबे सुदेश दुबे महेंद्र ठाकुर अर्जुन प्रजापति आदि की उपस्थिति रही।