नेटवर्क दमोह। जिले के तेंदूखेड़ा में सागर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई सामने आई है।
जिसमें रिश्वत लेते हुए एक महिला अधिकारी को लोकायुक्त की महिला अधिकारी द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. लंबे समय के बाद दमोह जिले में रिश्वतखोर महिला अधिकारी को रंगे हाथों पकड़े जाने का मामला सामने आया है. लगातार रिश्वत के लेने और पकड़े जाने के मामलों के सामने आने के बाद भी यह रिश्वतखोर अधिकारी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे. यही कारण है कि लोकायुक्त की कार्रवाई में एक बार फिर एक अधिकारी गिरफ्तार हुआ है. आश्चर्यजनक बात यह है कि यह अधिकारी महिला है, और पकड़ने वाली अधिकारी भी महिला है. इतना ही नहीं पीड़ित भी महिला ही है।
लोकायुक्त से मिली जानकारी के अनुसार दमोह जिले के तेंदूखेड़ा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम घुटरिया में मिनी आंगनवाड़ी केंद्र संचालित करने वाली भानु कुमारी गौड़ की आंगनवाड़ी में अनियमितता मिलने के बाद परियोजना अधिकारी द्वारा कार्यवाही की गई थी. वही इसी कार्यवाही को शून्य करने के एवज में परियोजना अधिकारी द्वारा ₹6000 की मांग की गई थी।जिसको लेकर पीड़ित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने ₹2000 पहले ही परियोजना अधिकारी को दे दिए थे. वहीं शेष ₹4000 की राशि आज गुरुवार को दी गई. जिसके बाद लोकायुक्त द्वारा रिश्वत लेते हुए महिला बाल विकास की परियोजना अधिकारी श्वेता सिंह ठाकुर 4000 रूपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।सागर लोकायुक्त एसपी के निर्देश पर टीआई मंजू सिंह ने टीम के साथ तेंदूखेडा में पहुंचकर की बड़ी कार्रवाई की यह कार्रवाई होने के बाद जहां हड़कंप के हालात निर्मित हो गए तो वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग में लगातार चल रहे भ्रष्टाचार के खेल का मामला भी उजागर हुआ है।