Translate

गुरुवार, 26 दिसंबर 2019

दो पक्षों में खूनी संघर्ष,आधा दर्जन से ज्यादा घायल।

दो पक्षों में खूनी संघर्ष,आधा दर्जन से ज्यादा घायल।


//नरेंद्र अहिरवार//

देहात/दमोह।  जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी के समीप ग्राम हिनौती में हुए दो पक्षों के विवाद में खूनी संघर्ष लाठियां एवं हथियार से दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक जन घायल होने की खबर,सभी घायलों को 108 एवं हंड्रेड डायल की सहायता से जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया सभी का इलाज जारी है, आधा दर्जन से अधिक घायल में 1-2 लोगों की गंभीर हालत बनी हुई है डांक्टर सुधीर आर्य व जिला अस्पताल टीम द्वारा इलाज किया जा रहा है, सीएसपी मुकेश अबिद्रा, देहात थाना प्रभारी संधीर चौधरी, कोतवाली टीआई एचआर पांडे सहित चौकी प्रभारी जबलपुर नाका नीतू खटीक व भारी संख्या में पुलिस बल जिला अस्पताल एवं घटनास्थल पर मौजूद है, दोनों घायलों के बताए अनुसार पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।