कारों की कीमत परिवर्तन के बारे में जाने यह खास बात।
ब्यूरो नेटवर्क। टाटा मोटर्स ने अपनी गाड़ियों की कीमत जनवरी 2020 से बढ़ाने का फैसला किया है, अगले साल 1 अप्रैल से देश में सिर्फ मानक बिक्री गाड़ियां ही बिकेंगी।
अतः इस मानक की वजह से ऑटो इंडस्ट्री की गाड़ियों की लागत बढ़ जाएगी इससे पहले मारुति ने भी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया था टाटा मोटर के प्रेसिडेंट (पैसेंजर व्हीकल बिजनेस यूनिट) मयंक पारेख ने जानकारी मे हालांकि यह बताने से इंकार कर दिया कि कीमत मे कितना इजाफा होगा। हांलाकि उन्होंने यह जरूर बताया कि बीएस-वीआई लागू होने की वजह से काॅस्टिंग बढ़ गई है।
इसका असर दूर करने के लिए ही कमते बढाई जा रही हैं। तथा श्री पारेक ने कहा कि "हम अभी कैलकुलेशन कर रहे है आमतौर पर यदि कोई बदलाव होता है तो कीमतें 10 से ₹15000 तक बढ़ती है।
अभी दो चीजें हो रही हैं एक तो बीएस-बीआई और दूसरा कमोडिटी की बढ़ती कीमतों का दबाव"।
मारुति सुजुकी ने भी विगत दिन कहा था कि वह बढी लागत के कारण जनवरी से कीमतें बढ़ाईगी।
टोयोटा महिंद्रा एंड महिंद्रा और मर्सिडीज बेंज जैसी कंपनियों भी वाहनों के दाम बढ़ाने वाली है, हालांकि हुंडई मोटर इंडिया और होंडा कार्स इंडिया ने कहा है कि वे जनवरी से कीमतें नहीं बढ़ा रहे हैं।