चौकी-प्रभारी की कार्यशैली अपराधियों पर पड़ रही भारी।
//शिवम सोनी//
नौगांव(छतरपुर)। गरौली चौकी थाना प्रभारी की कार्रवाई से नगर सहित क्षेत्र में शांति का माहौल बना हुुआ है तो साथ हीथाना क्षेत्र में अपराधी चैन की सांस नहीं ले पा रहे है।जिसका मुख्य कारण नव आगंतुक थाना प्रभारी की लगातार अपराधियों पर कार्रवाई करने से नहीं चूक रहे हैं।
गरौली चौकी मांडवी अग्निहोत्री ने लगातार गरौली क्षेत्र में हो रहे अपराधों पर अपना शिकंजा कसने से पीछे नहीं है।
थाना प्रभारी के कार्यशैली को देखते हुए पुलिस स्टाफ मैं भी एक जोश देखने को मिल रहा है।
इसी के चलते पिछले एक हफ्ते में हत्या,लूट,चोरी , जुआ जैसी बड़ी वारदातों का खुलासा करते हुए अपराधियों की धरपकड़ से जंहा गरौली जैसे नगर सहित क्षेत्र में शांति व्यवस्था निर्मित है, तो वहीं अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।
वहीं थाना प्रभारी ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त किसी भी गुंडे, बदमाश,जुआरी व चोर को बख्शा नहीं जाने की बात कही गई है।
गरौली चौकी प्रभारी मांडवी अग्निहोत्री दुल्हन बनकर अपराधियों से प्रेम से बात कर कर उन लोगों का धरपकड़ किया है उन्होंने बताया कि अब जुआरियों और चोरों को छोड़ा नहीं जाएगा।