Translate

शुक्रवार, 27 दिसंबर 2019

शिकायत की जांच करने पहुँची अधिकारियों की टीम।

शिकायत की जांच करने पहुँची अधिकारियों की टीम।


 //राजन असाटी//

जुझार(दमोह)। ग्राम जुझार के ग्रामीणों ने विगत दिनों कलेक्टर दमोह को आवेदन देकर शिकायत की थी ग्राम जुझार में पेंशन कुटीरों की मांग एवं अन्य कार्यो की शिकायत की थी।
 जिसकी जांच करने हेतु सहायक यंत्री श्रीमती रंजीता सिंह के नेतृत्व में 6 सदस्यीय टीम का गठन किया गया था।
 जिसमे प्रधानमंत्री आवास के ब्लाक कोडिनेटर एपीओ पेंशन अधिकारी उपयंत्री पीसीओ आदि ने मौके पर पहुँच कर हितग्राहियों से चर्चा की जिसमे संबधित हितग्राहियों ने कुटीरों एवं पेंशन की मांग के अलावा शांति धाम में सीसी रोड आदि की मांग की जिसका संबंधित अधिकारियो ने पंचनामा बनाकर प्रतिवेदन कलेक्टर महोदय को सौपा।