फांसी लगाकर महिला ने की आत्महत्या।
//नरेंद्र अहिरवार, खिलान पटेल//
नेटवर्क दमोह। जिला मुख्यालय अंतर्गत एक वृद्ध महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।यह पूरा घटनाक्रम आज सुबह शुक्रवार को शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तीनगुलली के समीप का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कमल रानी उर्फ गीता पति उमाशंकर राठौर उम्र 58 वर्ष निवासी सिविल वार्ड 10 तीनगुल्ली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
तत्काल जब घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली से ट्रेनिंग डीएसपी कृष्णपाल सिंह, नितिन बघेल,मनीष यादव एवं एएसआई पूर्णानंद मिश्रा सहित पुलिस ने पहुंचकर शव का बारीकी से पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया।
जानकारी के अनुसार बताया गया कि पति की मृत्यु 30 वर्ष पूर्व हो गई थी,मृतिका घर में अकेली रहती थी फांसी का कारण अज्ञात पुलिस द्वारा बताया जा रहा है फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।