गायत्री महायज्ञ - निकाली गई भव्य शोभायात्रा।
//गगन सेन//
पथरिया(दमोह)। 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन सिद्द पहाड़ी पथरिया में किया जा रहा है, कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर आज शुक्रवार को पथरिया नगर में कलश यात्रा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का इस अवसर पर माननीय रामबाई गोविंद सिंह परिहार विधायक पथरिया मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रही इसके अलावा डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया पूर्व मंत्री एवं राजेंद्र गुरु पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक दमोह गायत्री परिवार के जिला संयोजक पंकज श्रीवास्तव, अर्जुन लाल पटेल, बृजेश पाठक नगर पंचायत पथरिया प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की विशेष उपस्थिति रही।