Translate

बुधवार, 25 दिसंबर 2019

सु-शासन दिवस आज - "अटल" को याद करेगा संपूर्ण संगठन।

सु-शासन दिवस आज - "अटल" को याद करेगा संपूर्ण संगठन। 



● विभिन्न स्तरो पर सेवा,स्वच्छता अभियान, संगोष्ठी,जागरूकता आदि से जुड़े कार्यक्रम होंगे आयोजित।

नेटवर्क भोपाल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती आज 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाई जाएगी। 
इस दौरान प्रदेश स्तर के साथ ही मंडल व जिला स्तर पर सेवा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, संगोष्ठी आदि से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
इनमें प्रमुख रूप से स्वास्थ्य केंद्रों, आश्रमों में फल वितरण, ग्राम, नगरों में स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, जम्मू-कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति सहित केंद्र सरकार के विभिन्न कार्यों व योजनाओं पर संगोष्ठी, अटलजी की कविताओं व राष्ट्रीय विषयों पर कवि सम्मेलन सेवा बस्तियों में स्वच्छता अभियान आदि सेवा कार्य होंगे। 
जिसके लिए समस्त मंडल अध्यक्षों, कार्यकर्ता,पदाधिकारियों से सुशासन दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों में भागीदारी कर सफल बनाने का आह्वान किया गया है।