Translate

मंगलवार, 10 दिसंबर 2019

स्वयं ही साफ-सफाई करते हुये दिखी यह कलेक्टर महोदया।

स्वयं ही साफ-सफाई करते हुये दिखी यह कलेक्टर महोदया।


नेटवर्क सागर। हैरिटेज वॉक के दौरान रास्ते में कलेक्टर श्रीमती प्रीति मैथिल नायक और पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी ने स्वयं अपने हाथों से कई स्थानाें पर कचरा एकत्रित कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता रहने का संदेश दिया है।
 यदि हम सागर शहर को साफ-स्वच्छ रखना है तो स्वच्छता के कार्य में हर एक नागरिक को हाथ बंटाना होगा।

साफ-सफाई में नागरिकों को सहयोग करना होगा। कलेक्टर और एसपी के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने भी कचरा उठाया और साफ-सफाई की। एक स्थान पर एक पान दुकानदार द्वारा कचरा नाली में डाला जा रहा था।
उसे कलेक्टर ने समझाईष दी कि नालियाें में कचरा नहीं डालें और कचरा डस्टबिन का उपयोग करें।