Translate

बुधवार, 4 दिसंबर 2019

यहां कलेक्टर के निर्देश भी है जमीन पर जीरो।

यहां कलेक्टर के निर्देश भी है जमीन पर जीरो।


//अरबाज खान//

राजनगर(छतरपुर)। नगर के शासकीय उत्कृष्ट स्कूल का एक और जहां माननीय कलेक्टर महोदय बच्चों के दक्षता और बेसलाइन टेस्ट को लेकर चिंतित हैं जिस कारण उन्होंने स्कूल का समय 9:30 बजे से 5:30 तक का किया है तो वही दूसरी ओर राजनगर उत्कृष्ट स्कूल में कोई भी शिक्षक इस मामले को लेकर गंभीर नहीं दिखा रहे हैं।
 जब बुंदेलखंड प्रजेंट न्यूज़ की टीम ग्राउंड कब्रेज करने पहुंची तो वहां पर 10:00 बजे तक एक शिक्षक और चपरासी ही उपस्थित पाया गया।
 बाकी शिक्षक और प्राचार्य अनुपस्थित पाए गए  बच्चे बाहर घूम रहे थे और बच्चों से सवाल किया गया तो बच्चे बोले हम तो 9:30 पर आ जाते हैं पर शिक्षक  10:30 की पहले नहीं आते हैं ।
तथा कार्यालय में ताला लगा हुआ था और जब पत्रकार बंधु ने प्राचार्य महोदय से सवाल करने चाहे तो माननीय महोदय ने पत्रकार का मोबाइल छीन  लिया जिसकी खबर पत्रकार ने अनुभाग अधिकारी महोदय को फोन से  दी है।
लेकिन गौर करने वाली बात तो यह है कि आखिर अब इस स्थिति में क्या बच्चो का भविष्य सुधार पाएगा क्या कलेक्टर महोदय का सपना पूरा कर पाएंगे ये अधिकारी और कर्मचारी।